{"_id":"58864ed54f1c1b224ccf42c3","slug":"attack-on-accused-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के अपहरण के आरोपी पर बांक से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के अपहरण के आरोपी पर बांक से हमला
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रकाबगंज क्षेत्र में शराब के ठेके के कर्मचारी पर युवक ने बांक से हमला कर दिया। उस पर दो वार किए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी उसकी मां को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बरहन क्षेत्र का संजय (परिवर्तित नाम, 45) शराब के ठेके पर काम करता है। संजय की पहचान उसके गांव की विधवा महिला से है। वह उसके घर आता जाता है। महिला के पांच बच्चे हैं। इनमें से एक बेटा मनोज (परिवर्तित नाम) एत्माद्दौला क्षेत्र में फैक्ट्री में काम करता है। मनोज ने बताया कि संजय चार दिन पहले मां को अगवा कर ले गया। काफी समझाने पर भी मां को नहीं छोड़ा। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वह बांक लेकर ठेके पर पहुंचा और संजय के सिर व कंधे पर वार किया। ये देख वहां चीखपुकार मच गई। लोगों ने मनोज को पकड़ लिया। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बदनामी होने के कारण उठाया कदम
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि आरोपी मनोज ने पूछताछ में कहा कि वह संजय को मारना चाहता था। रकाबगंज से ही 300 रुपये में बांक खरीदकर लाया था। मगर, संजय किसी तरह से बच गया। उसे इस बात का दुख है। गांव में बदनामी होने के कारण ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
आज कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य मिल गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए गए है। बांक बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्जशीट आज ही कोर्ट में दाखिल की जाएगी।