{"_id":"622285735a230257c734b71beda207bd","slug":"alaska-international-company-absconding-with-11-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ का फ्रॉड कर अलास्का इंटरनेशनल कंपनी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 करोड़ का फ्रॉड कर अलास्का इंटरनेशनल कंपनी फरार
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की कमाई का लालच देकर हजारों लोगों से लगभग 11 करोड़ रुपये की ठगी कर अलास्का इंटरनेशनल कंपनी बुधवार की रात फरार हो गई। कंपनी का मालिक गुरु चरन सिंह सेठी ऑफिस और अपने किराए के फ्लैट से सारा समान लेकर रफू चक्कर हो गया। इसका पता चलने पर गुरुवार सुबह पहुंचे ठगी के शिकार लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शातिर ने मजदूरों से लेकर करोड़पतियों तक को ठगा है।
दिल्ली के बी-14 फर्स्ट फ्लोर, फेज वन, शशि गार्डन, मयूर विहार निवासी रनवीर सिंह सेठी के पुत्र गुरुचरण सिंह सेठी ने आगरा में तीन महीने पहले आवास विकास सेक्टर तीन के भगवती प्लाजा की शॉप नंबर तीन में अलास्का इंटरनेशनल कंपनी के नाम से ब्रांच ऑफिस खोला। हेड ऑफिस नीलकंठ पैलेस, संत नगर, ईस्ट कैलाश, दिल्ली में बताया था। वह आवास विकास में ही ऑफिस के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 301 में किराए पर रह रहा था।
वह सस्ते मोतियों की माला बनवाकर प्रति माला दो रुपये देता था। मोतियों का एक पैकेट देने के लिए सिक्योरिटी मनी 1500 रुपये लेता था। लोग एक दिन में 150 से 200 माला बनाकर 300-400 रुपये कमाने लगे तो हल्ला मच गया।
विज्ञापन
कई लोग उससे लाखों का माल ले जाने लगे और एक एक रुपये में माला बनवाकर हजारों रुपये कमाने लगे। गुरुचरन हर महीने की 15 और 30 तारीख को पेमेंट करता था। जब उसका विश्वास जम गया तो हजारों लोग उससे मोतियों के 100-100 पैकेट ले गए। इसके बाद उसने डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए एक -एक लाख रुपये लिये। कई लोगों को कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 10-10 लाख रुपये ले लिए। 30 अगस्त को पेमेंट नहीं किया, बल्कि कह दिया कि 10 सितंबर को सभी का पूरा हिसाब कर देगा। इस तरह 15 अगस्त से नौ सितंबर तक उसने करीब 11 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए।
आगरा ही नहीं, मथुरा, पलवल तक के लोग उसके झांसे में आ गए। गुरुवार सुबह पेमेंट लेने पहुंचे लोगों ने हंगामा करने के बाद 11 करोड़ ठगी की तहरीर जगदीशपुरा थाने में दी। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन बंद हैं। दबिश के लिए एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी।