फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: a girl murdered after eve teasing in fatehabad

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही कुछ और कहानी

Tue, 27 Feb 2018 09:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 27 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Agra: a girl murdered after eve teasing in fatehabad
Murder - फोटो : Demo Pic
आगरा के फतेहाबाद में निबोहरा के गांव गढ़ी धरमजीत में 20 वर्षीय युवती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उसके परिवारीजनों ने पड़ोस से सगे भाइयों पंकज और पवन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों छेड़छाड़ के लिए आए थे। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों ही आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


युवती 11 तक पढ़ी थी। चार साल से पढ़ाई छोड़ रखी थी। परिवार का कहना है कि वह छत पर सो रही थी। तभी पड़ोस के दोनों युवक आए। उन्होंने उससे छेड़छाड़ की। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। एक ने उसका मुंह दबाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ने गला दबा दिया। तभी उसकी मां गई। उसने दोनों को यह वारदात करते देखा। उसके चिल्लाने पर दोनों भाग निकले। उधर पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी तो फरार मिले।

देर रात पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वारदात की गुत्थी उलझ गई। इसमें मौत का कारण हैंगिंग (लटकना) बताया गया है। एएसपी का कहना है कि ऐसा फांसी लगाए जाने की स्थिति में आता है। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इस पर फोरेंसिक एक्सपर्ट से बात भी की जाएगी। रिपोर्ट को जांच में शामिल किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed