फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

एक्सप्रेसवे पर शॉटकर्ट ने ली तीन दोस्तों की जान

Sat, 26 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 26 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
accident
जीवनी मंडी के छह व्यापारी दोस्तों को यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर इंटरचेंज से गाड़ी को रांग साइड से यू टर्न लेकर आगरा लौटने की गलती भारी पड़ गई। इसी बीच फीरोजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। तीन की जान चली गई। बाकी तीन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। सभी दोस्त अक्सर शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते थे और देर रात लौटकर आते थे। गुरुवार रात 11 बजे भी वे पेट्रोल पंप व्यवसायी राहुल की कार से लांग ड्राइव पर निकले थे।
विज्ञापन

बता दें, हादसे में भैरो बाजार के मनीष ठाकुर (22) पुत्र सुंदर सिंह, जीवनी मंडी के उत्सव खंडेलवाल (22) पुत्र श्रीकृष्ण और जयपुर हाउस के सचिन पुत्र मदनमुरारी अग्रवाल की मौत हो गई थी, जबकि बेलनगंज के पेट्रोल पंप व्यवसायी राहुल खंडेलवाल, जीवनी मंडी के सौरभ अग्रवाल और भैरो बाजार के आशीष खंडेलवाल घायल हो गए थे। इनके नजदीकी लोगों ने बताया कि व्यापार से फुर्सत मिलने के बाद शाम को सभी दोस्त आपस में मिलते थे। अकसर ही रात में लांग ड्राइव पर यमुना एक्सप्रेसवे या फतेहाबाद रोड पर घूमने जाते थे। देर रात लौटकर आते थे। गुरुवार रात 11 बजे तक जीवनी मंडी में घूम रहे थे। इसके बाद लांग ड्राइव पर निकल गए।
विज्ञापन


इनसेट
चार महीने पहले हुई थी मनीष की शादी
मनीष सपा के वार्ड 37 से अध्यक्ष भी थे। दूध की डेयरी संभालते थे। चार माह पहले ही मनीष की शादी साधना के साथ हुई थी। चार भाइयों में छोटे मनीष की मौत पर घरवालों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का कारोबार करते थे सचिन
सचिन अग्रवाल का परिवार भी जीवनी मंडी का मूल निवासी है। कई साल पहले वे जयपुर हाउस जाकर बस गए। सचिन के पानी के दो प्लांट जीवनी मंडी में ही थे। सचिन अविवाहित था। दो साल पहले उसकी बड़े भाई की मृत्यु हो गई थी।

मामा के यहां रहता था उत्सव
उत्सव भैरो बाजार में अपने मामा राजेंद्र के यहां रहते थे। वह बीकॉम कर रहे थे। इसके साथ ही एक कोचिंग में काम भी करते थे। दो भाइयों में उत्सव बड़े थे, छोटा हार्दिक अभी पढ़ाई कर रहा है। उत्सव भी अविवाहित थे।

शोक में बंद रहा भैरो बाजार
तीन जवान मौत से भैरो बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। दुकानें बंद रहीं। सुबह से ही मृतकों के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ था।

महिलाओं की हालत बिगड़ी
महिलाओं की सिसकियां खामोशी को तोड़ रही थीं।  मनीष की पत्नी साधना और उत्सव का मां राजरानी की हालत बिगड़ गई। उन्हें डाक्टर को दिखाना पड़ा। वहीं उत्सव की मौत की खबर मिलने पर मां और बेटे आए थे। पिता श्रीकृष्ण कई साल से बिस्तर पर पड़े हैं। घायल आशीष,  उत्सव का फुफेरा भाई है।

बैडमिंटन कोर्ट में बिताते थे शाम
हादसे में घायल राहुल के परिवार की बेलनगंज में छीतरमल धर्मशाला है। इसमें सभी दोस्तों ने मिलकर बैडमिंटन कोर्ट बनाया था। यहां रोजाना शाम को सभी बैडमिंटन खेलते थे। गुरुवार शाम को बैडमिंटन खेलने के बाद लांग ड्राइव पर निकल गए थे।


तीनों घायल वेंटिलेटर पर
घायल राहुल, आशीष और सौरभ न्यू आगरा के एक हास्पिटल में वेंटीलेटर पर हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशीष नुनिहाई में परफेक्ट एक्सपर्ट फैक्ट्री में मैनेजर हैं, जबकि सौरभ का भी पानी का प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed