फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुकरम कारोबारी के नौकर से एक लाख लूटे

बुकरम कारोबारी के नौकर से एक लाख लूटे

Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुकरम कारोबारी के नौकर से एक  लाख लूटे
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश आगरा के बुकरम कारोबारी के नौकर से एक लाख रुपये कैश छीन ले गए। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। कारोबारी का नौकर बुकरम का पेमेंट लेने के लिए मथुरा आया था। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



आगरा के दरेसी नंबर एक निवासी अश्विनी कुमार डैमला की घर के पास ही श्याम डैमला के नाम से फर्म है। इस पर बुकरम की सप्लाई होती है। शुक्रवार को अश्विनी का नौकर आगरा के देवरी रोड निवासी दिलीप कुमार पुत्र श्रीकृष्ण सविता दुकानदारों को बुकरम देने के लिए मथुरा आया था।
विज्ञापन



पहले उसने कोसीकलां में बुकरम की सप्लाई करके उसके बाद मथुरा आ गया। उसने बुकरम का पेमेंट एक हैंडबैग में रखा था। शाम को 3:45 पर वह मथुरा के छत्ता बाजार स्थित पापड़ गली पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश उसके हाथ से हैंडबैग छीनकर भाग गए। बैग में एक लाख का कैश बताया जा रहा है। नौकर ने तत्काल यूपी 100 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नौकर के बताए बाइक सवार लुटेरों की तलाश की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। नौकर से पूछताछ की जा रही है। बुकरम कारोबारी को भी बुलवा लिया गया है।




छत्ता बाजार में एक माह में दूसरी वारदात से दहशत
करीब एक माह पहले 15 मई को कोयला गली में बदमाशों ने दो सराफों की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूट लिया था। शुक्रवार को बुकरम कारोबारी के नौकर से हुई लूट कोयला गली से दो गली छोड़कर पापड़ गली पर हुई है। एक माह में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत कायम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed