फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत

हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत

Mon, 09 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत
बेवर (मैनपुरी)। सीआरपीएफ जवान को सोमवार को पैतृक गांव कौआटांडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। फैजाबाद में तैनात जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व बटालियन के साथियों ने सलामी दी।
विज्ञापन


गांव कौआटांडा निवासी अंबरेश सिंह (47) सीआरपीएफ की 63वीं बटालियन फैजाबाद में तैनात था। सात अप्रैल की रात अचानक सीने में दर्द होने के बाद जब तक साथी अस्पताल ले जाते तब तक अंबरेश की मौत हो चुकी थी। परिवारीजन शव लेने के लिए फैजाबाद रवाना हो गए। सोमवार को जवान का शव सीआरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप व साथी लेकर पैतृक गांव कौआटांडा पहुंचे।
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ बटालियन व प्रशासनिक अधिकारियों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इस मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, सीओ कुरावली सुरेश बाबू, तहसीलदार प्रमोद कुमार, कानूनगो रामस्वरूप आदि मौजूद रहे। वहीं सांत्वना देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed