फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी। बिजली चोरी रोको अभियान के तहत गुरुवार को भी सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पांच लोगों के कनेक्शन काटे गए। वहीं 50 हजार रुपये बकाया बिजली का बिल भी वसूल किया गया।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोको अभियान में बिजली विभाग की टीमों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा, खरपरी, केलनपुर, थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली, सोंथरा, चंदपुरा, ऐमा हसन नगर में जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान बिजली चोरी मिलने पर थाना कोतवाली में दयाराम, सत्यवीर, आशाराम, नरेंद्र सिंह, थाना बरनाहल में जयवीर सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा बकाया बिल जमा नहीं होने पर पांच लोगों के कनेक्शन काटे हैं। बकाया बिजली बिल की वसूली के अलावा मौके पर ही चार लोगों को नए कनेक्शन भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार को 20 गांवों में उपभोक्ता सहायता शिविर लगाए गए। नगला पैज, नगला सुमन, शाहआलमपुर, अजीतगंज, सगौनी, हरचंदपुर, शमशेरगंज, नगला महुअर, वीरपुर खास, नगला लकरिया, खिरिया पीपल, छतारी, घुराई, नगला लोधी, ईकरी, प्रेमपुर, कोसमा हिनूद, जनपुरा, मुगलपुर, नगला सांडा में लगे शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। अधिशासी अभियंता एससी शर्मा ने बताया इन शिविरों में 21 नए कनेक्शन भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed