{"_id":"5aae645a4f1c1bbd758b6298","slug":"71521378394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 इनामी अपराधियों की पुलिस को है तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 इनामी अपराधियों की पुलिस को है तलाश
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।पुलिस को अभी भी 21 अपराधियों की तलाश है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है। वर्ष 2017 में पुलिस ने कुल 17 गिरफ्तारियां की थीं। इसके बाद इनामी अपराधियों की संख्या 21 रह गई थी। 2018 में दो गिरफ्तारी के बाद दो अपराधियों पर इनाम घोषित होने के बाद संख्या फिर से वहीं पर आ गई है।
जिले में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए जाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन तेजी के साथ काम करता है। लेकिन कई अपराधी ऐसे भी हैं जो पुलिस के हत्थे चढ़ने का नाम नहीं लेते। पुलिस व कोर्ट से जारी आदेशों के बाद कुर्की की कार्रवाई होने के बाद भी जब अपराधी समर्पण नहीं करते तब पुलिस उन पर इनाम घोषित करती है। वर्ष 2017 में कुल 38 इनामी अपराधियों की फेहरिस्त थी। जिसके पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 17 इनामी अपराधी दबोच लिए थे। इन गिरफ्तारियों के बाद वर्ष 2018 आते ही दो अपराधी और पकड़ लिए गए। संख्या अभी 19 पर पहुंची थी कि दो अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया।
जिसके बाद अब यह संख्या फिर से 21 हो गई है। वर्तमान में भाजपा नेता मदन चौहान के बहुचर्चित हत्याकांड के आरोपी आशू गौर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा एटा निवासी प्रिंस उर्फ दीपक पर भी 10 हजार का इनाम घोषित है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हमेशा प्रयासरत रहती है। जो अपराधी गिरफ्त में नहीं आते उनकी संपत्ति आदि कुर्क की कार्रवाई की जाती है। अपराधी पुलिस से बच नहीं सकते। पुलिस उन्हें आज नहीं तो कल गिरफ्तार कर ही लेगी।