{"_id":"5a9d3d0e4f1c1b3f658b600f","slug":"61520254222-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ पर लटका युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी 20 वर्षीय दिनेश उर्फ भोला सक्सेना मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात को वह घर से परिजनों को बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका।
शनिवार की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव से करीब एक किलो मीटर दूर बेर के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिजनों को नहीं दे सके।