{"_id":"5957fe9a4f1c1b0f658b4a6b","slug":"61498939034-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर अपराध हो रहा दर्ज, इसलिए बढ़ रहा आंकड़ों का ग्राफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर अपराध हो रहा दर्ज, इसलिए बढ़ रहा आंकड़ों का ग्राफ
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
आगरा। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने योगी सरकार के सौ दिन की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार में अपराध के आंकड़े इसलिए ज्यादा नजर आ रहे हैं क्योंकि छोटे से छोटा केस भी दर्ज हो रहा है। पिछली सरकार में ऐसा नहीं था।
प्रेसवार्ता में डा. शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में थानों में अपराध दर्ज नहीं किए जा रहे थे। भाजपा सरकार ने आते ही सबसे पहला आदेश दिया था कि हर अपराध दर्ज किया जाए। कुछ घटनाएं निदंनीय हैं। कहा कि अब अपराधी जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर। वहीं, उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वैड की प्रशंसा की। कहा कि अब मजनूं नजर नहीं आते। भू-माफिया पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। कहा कि पेट्रोल पंपों पर अब तक इतनी कार्रवाई नहीं हुई, जितनी भाजपा सरकार में हुई हैं।