फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की। चोरी के चार मोबाइल, एक जियो फाइव डिवाइस मय सिमकार्ड व एक तमंचा बरामद किया है। थाना पुलिस ने तीन को जेल भेजा है।
विज्ञापन


सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण रुपेश कुमार वर्मा, एसआई ओमपाल सिंह, जय सिंह, आशीष कुमार, सिपाही गौरव चहल, चर्तुभुज बघेल और राजेश कुमार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग आए पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया तभी पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी दीपक उर्फ दीपू, जिला मैनपुरी के गांव सैय्यदपुर उखाड़ रोड दिहुली के निवासी लोली, करुआ तीसरा किशोर नाले की पुलिया के पास का निवासी है।
विज्ञापन


इस दौरान की गई पूछतांछ के दौरान चोरी की गई पांच बाइकों के साथ, चार मोबाइल सेट, एक जियो फाई डिवाइस मय सिम कार्ड, एक गोदरेज विजन केबिल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। एसएसपी ने कहा कि यह गिरोह आगरा, टूंडला सहित दूसरे जिलों से बाइक को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने एसएसपी राहुल यादवेंदु को बताया वह घरों के बाहर खड़ी होने वाली बाइक को निशाना ही बनाता है। बाइक को चुराने के बाद ढाई से तीन हजार में ही बिक्री कर देता था। आगरा के रामबाग, भगवान टाकीज के साथ ही कई क्षेत्रों में बाइक चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed