{"_id":"58d6bcf74f1c1bb6681a83c6","slug":"46gyl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर लौटे प्रेमी युगल पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी कर लौटे प्रेमी युगल पर हमला
शादी कर लौटे प्रेमी युगल पर हमला
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
lovers point
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रेमी युगल ने घर के पास ही एक मंदिर में शादी कर ली। युवती प्रेमी के साथ घर आई तो परिवारीजनों ने प्रेमी पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। प्रेमी को बचाने के लिए युवती उससे लिपट गई। घरवालों ने उसे भी पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। लोगों के जुटने पर लोगों की जान बच सकी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस युवती के प्रेेम संबंध दो साल पहले पड़ोस के युवक से हो गए थे। युवक सब्जी की ठेल लगाता है। युवती के पिता मजदूर हैं। दोनों अलग-अलग जाति से हैं। मंगलवार को युवक कैला देवी मंदिर दर्शन करने को निकला था। प्रेमिका भी साथ चली गई। युवती को घरवाले तलाश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। शुक्रवार रात प्रेमी युगल लौटा लेकिन घर नहीं गया। उन्होंने घर के पास मंदिर मेें शादी कर ली। वे रात भर मंदिर में ही रुके। शनिवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे युवती प्रेमी के साथ अपने घर पहुंची। बेटी को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। उन्होंने युवक पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर बरसाए। यह देख युवती चीखने लगी। वह प्रेमी को बचाने के लिए उससे लिपट गई। घरवालों ने उसे भी पत्थर मारे। दोनों खून से लथपथ हो गए। यह देखकर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। घायल प्रेमी युगल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में है। युवक के दोस्त ने बताया कि लोग न आते तो दोनों का बच पाना मुश्किल होता।
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा
इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि युवती के पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के पिता ने युवती के पिता, मां, भाई, ताऊ, भाभी सहित नौ के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को परिवारीजन नाबालिग बता रहे हैैं, जबकि युवती खुद को बालिग। वह पढ़ी लिखी नहीं है। इस कारण युवती का मेडिकल कराया जाएगा।