{"_id":"5a8d84644f1c1ba3268bb718","slug":"41519223908-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक को मारी गोली
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ईशन नदी पुल पर मंगलवार रात को बाइक से चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे युवक पर नामजद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बीच चचेरे भाई ने भागकर जान बचाई। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव विद्यापुर निवासी देवकुमार (25) वर्तमान में मोहल्ला भरतवाल में परिवार के साथ रह रहा है। मंगलवार को वह चचेरे भाई मनोज के साथ गाड़ी खड़ी करने के लिए गांव गया था। गाड़ी खड़ी करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक जब ईशन नदी पुल के पास पहुंची तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे राकेश दिवाकर, संदीप निवासी न्यू बस्ती बागवान व दो लोगों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही राकेश ने गोली मारने की बात कही जिस पर संदीप ने फायर कर दिया। गोली सीधे देव के पेट में जा लगी।
गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। इस बीच मनोज वहां चीखता हुआ गांव की ओर भाग गया। जानकारी होने के बाद गांव लोग घटनास्थल पहुंचे। घायल देव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता श्यामसुंदर की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।