फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा

Thu, 03 Sep 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23-हनीफ (फाइल फोटो)
नवाबगंज। सोहरामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर लालपुर गांव के पास तीन महीने पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर लाकर इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी हनीफ (35) मजदूरी करते थे। 14 जून को साथी राजा (25) के साथ लालपुर गांव के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। तभी दतौली गांव निवासी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान राजा की हालत में सुधार हुआ था।
विज्ञापन

हनीफ की हालत गंभीर देख परिजनों ने लखनऊ बंथरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर एक सप्ताह पहले परिजन उसे घर ले आए थे। मंगलवार दोपहर दो बजे घर पर ही हनीफ की मौत हो गई। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। पति की मौत से पत्नी सन्नो बानो, तीन बेटियां साहिबा, जैबा और ईबा बेहाल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाली बाइक के पंजीकरण नंबर पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। अब धारा बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed