फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pickup truck stolen from Barsar recovered from Kathua, Jammu.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर से चोरी पिकअप ट्राला जम्मू के कठुआ से बरामद

Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck stolen from Barsar recovered from Kathua, Jammu.
जम्मू के कठुआ में खड़ा किया बड़सर से चोरी पिकअप ट्राला।स्रोत : पुलिस
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत भालत गांव से चोरी हुआ पिकअप ट्राला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से बरामद कर लिया है। हालांकि, चोरी में शामिल आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

भालत निवासी बालकृष्ण पुत्र प्रेम चंद का पिकअप ट्राला सड़क किनारे खड़ा था, जिसे 31 अगस्त को चोरी कर लिया गया था। वाहन मालिक की शिकायत पर बड़सर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान ट्राले के जम्मू-कश्मीर की ओर ले जाए जाने के संकेत मिले। इसके आधार पर पुलिस ने तलाश करते हुए ट्राला कठुआ से बरामद कर लिया। अब पुलिस आरोपी की पहचान और चोरी की वारदात को अंजाम देने के तरीके का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर थाना क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर दो पिकअप ट्रालों की चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है।
वहीं, डीएसपी बड़सर हरीश गुलेरिया ने कहा कि चोरी हुआ पिकअप ट्राला कठुआ से बरामद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed