फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दस बाइकर्स गैंग बरपा रहे हैं शहर पर कहर

दस बाइकर्स गैंग बरपा रहे हैं शहर पर कहर

Tue, 11 Jul 2017 01:03 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
दस बाइकर्स गैंग बरपा रहे हैं शहर पर कहर
loot
आगरा। शहर में पहले दो बाइकर्स गैंग कहर बरप रहे थे। एक काली पल्सर बाइक पर चलता था। दूसरा सफेद अपाचे पर। लूट की हर दूसरी घटना में इसी गैंग का नाम आता था, लेकिन पिछले तीन महीनों में गिरोह दो से दस हो गए हैं। एत्माद्दौला, न्यू आगरा, सदर, ताजगंज में नए गिरोह आए हैं। ये नीली बाइक पर चलते हैं। पहले एक गिरोह के बदमाश एक ही बाइक पर होते थे। अब एक साथ दो या तीन बाइक लेकर निकल रहे हैं। पुलिस इनके सामने बौनी नजर आ रही है। एक महीने में एक भी बदमाश नहीं पकड़ा गया जबकि वारदात लगभग रोज ही हो रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे लग रहा है जैसे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने इलाके बांट लिए हों। सदर और सिकंदरा क्षेत्र में नीली रंग की बाइक पर चल रहे हैं इन गिरोह के बदमाश। ताजगंज, एत्माद्दौला और न्यू आगरा में सफेद और काली बाइक है। सभी गिरोह का काम करने का तरीका लगभग एक जैसा है। सड़क पर घूमते रहते हैं। मौका देखते ही लूट लेते हैं। सभी गिरोह के बदमाश 20 से 25 साल उम्र के हैं। सभी तेज रफ्तार बाइकों पर चलते हैं। इस बीच कुछ घटनाएं देहात में भी हुई हैं लेकिन शहर में कहर लगातार बरप रहा है। पुलिस ने ही पिछले दिनों इन गिरोह पर अलग-अलग थानों में कार्रवाई का प्लान बनाया, तब इनकी संख्या सामने आई। पीड़ितों से पूछताछ के आधार पर दस गिरोह अभी तक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


हवा में उड़ गया कमिश्नर का फरमान
मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने एक महीने पहले यह आदेश दिया था कि बाइक पर मुंह ढककर चलने वाले युवकों की तलाशी ली जाए। संदिग्ध होने पर उनके चालान काटने के लिए भी कहा था। पुलिस ने इस पर अमल नहीं किया। बाइकर्स गैंग के बदमाश नकाबपोश बने घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा चेन लूट
बाइकर्स गैंग सबसे ज्यादा चेन लूट की वारदात कर रहे हैं। महिलाएं इनके निशाने पर हैं। सदर बाजार, फतेहाबाद रोड, कैंट स्टेशन, भगवान टाकीज, केके नगर, बोदला में हाल ही में चेन लूट की वारदात हो चुकी हैं। विरोध करने पर बदमाश हमला भी कर देते हैं।


सराफ भी हैं निशाने पर
गिरोह के निशाने पर सराफ भी हैं। कई लूट कर चुके हैं। बीस दिन पहले ही चांदी कारीगर से कैलाश के यमुना पुल पर आठ किलो चांदी लूटी थी। विरोध पर गोली मार दी थी। इस गिरोह में नीले रंग की बाइक पर आठ बदमाश हैं। इनमें एक युवती भी है। पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पा रही।

वारदात दर वारदात
नौ जुलाई को नगला पदी निवासी महिला से न्यू आगरा के भगवान टाकीज पर चेन लूटी गई।
आठ जुलाई को भगवान नगर निवासी 11 वीं के छात्र राजकुमार से नरायच में मोबाइल लूटा।
सात जुलाई को कॉसमॉस मॉल के पास मोबाइल कंपनी के मैनेजर अजय कृष्णनन से आईफोन लूटा।
तीन जुलाई को जयपुर हाउस के अजीत कुमार से शास्त्रीपुरम आरोपी के पास इनोवा कार लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed