फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जाम लगाने पर 20 आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जाम लगाने पर 20 आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाने पर 20 आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
क्राइम - फोटो : demo
मैनपुुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में मजदूरों से रुपये लूटने का आरोप लगा जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने आठ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एसपी ने मजदूरों के उन आरोपों को झूठा बताया है जिसमें सिपाहियों पर चार लाख लूटने की बात कही है।
विज्ञापन


पंजाब से लौट रहे भट्ठा मजदूरों को घिरोर थाना क्षेत्र में घिरोर चौकी के पास कुछ सिपाहियों ने रोक लिया था। मजदूरों का आरोप था कि सिपाहियों न उनसे चार लाख रुपये लूट लिए हैं। इस मामले में जब आरोपी सिपाही और होमगार्ड को एसपी ने तलब किया तब उन्होंने बताया कि उक्त गाड़ी के चालक ने उनके बगल से काफी तेजी से गाड़ी निकाली थी।
विज्ञापन


इसके चलते बाइक असंतुलित होकर गिर गई और वे घायल हो गए। उन्होंने पीछा कर गाड़ी रुकवाई और चालक को गाड़ी धीमी चलाने के लिए कहा। इसी दौरान मजदूर गाड़ी से उतर आए और उनसे हाथापाई करने लगे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो इसके लिए उन्होंने झूठे आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी राजेश एस के निर्देश पर थान घिरोर में आठ लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद लोगों में विजयपाल निवासी छिबरामऊ, श्यामसिंह निवासी भरथना इटावा, सर्वेंद्र निवासी दारापुर, बिछवां, दिनेश कुमार निवासी भरथना इटावा, तुलसी पत्नी चरण सिंह, मायादेवी पत्नी श्याम सिंह सभी निवासी गिरोली भरथना इटावा शामिल है। सभी के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने और जाम लगाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed