{"_id":"5a882e8c4f1c1ba1268badf7","slug":"31518874252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी में ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनी में ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत, हंगामा
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
national highways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार की सुबह दूध लेकर जा रही किशोरी को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, साथ ही बरेली-ग्वालियर हाईवे को दो घंटे जाम रखा। जाम में नेपाल से आए सैलानी और एंबुलेंस भी फंसे रहे। पुलिस द्वारा ट्रक पकड़े जाने के बाद जाम खुल सका।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अखे की पुलिया के पास रह रहे मिलाप सिंह यादव की 13 वर्षीय पुत्री रजनी शनिवार की सुबह करीब छह बजे घर से दूध लेकर किसी दुकानदार को देने जा रही थी। जब वह रामप्रकाश वैद्य के मंदिर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही वैन ने उसे टक्कर मार दी। इससे रजनी सड़क पर गिर पड़ी। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक किशोरी को रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन और ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गए। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।