{"_id":"61e8e3ac731cd5d1b09252aa95e97af9","slug":"3-teenagr-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोर लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किशोर लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र के सेवला से 15 वर्ष उम्र के तीन किशोर लापता हो गए हैं। उनके परिवारीजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण की आशंका जताई है। तीनों सोमवार सुबह चार बजे मार्निंग वाक पर निकले थे। मंगलवार रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि सुबह की सैर के लिए पार्कमें भी नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। अभी कुछ सुराग नहीं मिल पाया है।
अग्रवाल कालोनी, सेवला निवासी ट्रक मिस्त्री राजकुमार का बेटा संस्कार और उनका भतीजा अंशू, अपने दोस्त लव कुश के साथ रोजाना सुबह की सैर पर जाते थे। कृष्णा मार्केट में रहने वाले लव कुश के पिता राम निवास कुशवाहा लोडिंग टैंपो चलाते हैं। तीनों किशोर जब सात बजे तक घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई।
रात तक कुछ पता न चलने पर थाना सदर मे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसमें तीनों के बहला फुसलाकर अपहरण की आशंका जताई गई है। परिवारीजनों का कहना है कि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि कुछ घंटों के लिए भी लापता हुए हो। उनकी किसी से कोई नाराजगी भी नहीं थी। लव कुश और संस्कार पढ़ाई में भी होशियार हैं। उधर, पुलिस ने तीनों के बारे में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जानकारी की है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।