फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चार दिन बाद नहर किनारे मिली गायब महिला

चार दिन बाद नहर किनारे मिली गायब महिला

Thu, 28 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद नहर किनारे मिली गायब महिला
जसराना/एका। मुस्तफाबाद निवासी चार दिन से गायब विवाहिता थाना एका क्षेत्र के गांव जोधपुर के पास नहर के किनारे पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने ससुरालियों पर मारपीट करने और उसे नहर के किनारे फेंकने का आरोप लगाया। उससे पूर्व मायके पक्ष के लोग एसएसपी से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


गांव गीगना निवासी प्रेमलता की शादी थाना जसराना के गांव मुस्तफाबाद निवासी वासुदेव के पुत्र विजय के साथ जनवरी 2016 में हुई थी। विवाहिता 25 मई की शाम से गायब थी। महिला के गायब होने की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुराल पक्ष भी घर से गायब मिला।
विज्ञापन


पुत्री की हत्या की आशंका से मायके पक्ष ने थाने में तहरीर दी। तहरीर पर कोई कार्रवाई न करने पर बुधवार को मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। गुरुवार को गीगना के आधा सैकड़ा से अधिक लोग एसएपी से मिलने दबरई पहुंचे। तभी सूचना मिली कि महिला जोधपुर के पास नहर के किनारे पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के जिंदा मिलने पर ग्रामीण जोधपुर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण महिला को थाना जसराना लेकर आए। थाने में महिला ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करने करते थे उसके साथ मारपीट की जाती थी। 25 की शाम को बीमार होने पर उसे मुस्तफाबाद में एक डाक्टर को दिखाया और दवा के पैसे भी नहीं दिए। जिसके कारण उसे काफी परेशानी हुई। बेहोशी की हालत में उसे कार में डालकर ले गए।


गुरुवार को होश में आने पर उसने खुद को नहर के किनारे पाया। उसने राहगीरों को आवाज लगाकर अपनी परेशानी बताई। महिला ने आरोप लगाया कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पति विजय, ससुर वासुदेव, सास के खिलाफ थाना जसराना में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed