फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसएन कॉलेज के जूनियर डाक्टरों का रात में हंगामा

एसएन कॉलेज के जूनियर डाक्टरों का रात में हंगामा

Wed, 24 Oct 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
एसएन कॉलेज के जूनियर डाक्टरों का रात में हंगामा
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डाक्टरों ने हमले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने पर सोमवार की रात हंगामा किया। इससे लगभग एक घंटे तक चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित रहीं। प्राचार्य आए और उनको ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसएन कालेज में शुक्रवार को घड़ी वाली इमारत में तीमारदार और जूनियर डाक्टरों में विवाद हो गया था। जूनियर डाक्टर पर तीमारदार ने चाकू से हमला बोला था। पुलिस भी आ गई थी। जूनियर डाक्टराें ने कालेज प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन कालेज ने थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इससे गुस्साए जूनियर डाक्टरों ने सोमवार की रात घड़ी वाली इमारत पर एकजुट हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्राचार्य भी आ गए। जूनियर डाक्टरों का तर्क था कि हमलावर पर कालेज प्रशासन को अपनी तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। ऐसा न होने से इलाज करना मुश्किल हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने उनको विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्ययोजना करने का आश्वासन देकर जूनियर डाक्टरों को शांत कराया।
विज्ञापन


तीन मरीजों को डेंगू, स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज
एसएन मेडिकल कालेज में तीन मरीजों में डेंगू मिला है। जांच में इनकी पुष्टि हुई है। वहीं स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज का नमूना लिया गया है। जांच के लिए इसको लैब भेजा गया है। अभी तक पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद ये ठीक बताए गए हैं। डेंगू के अभी तक 70 मरीज मिले हैं। इसमें 17 बच्चे हैं। डेंगू वार्ड में अभी 11 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed