{"_id":"5b8ad73642c792466b462978","slug":"201535825718-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद विक्रेता से मारपीट, 80 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद विक्रेता से मारपीट, 80 हजार लूटे
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी (फिरोजाबाद)। जगदीश कोल्ड स्टोरेज के पास खाद-बीज दुकानदार से तमंचे के बल पर 80 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसे पीटा भी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों में लेन-देन का मामला बता रही है।
थाना उत्तर क्षेत्र के ओझानगर निवासी अविनाश उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय थाना नारखी क्षेत्र में जगदीश कोल्ड स्टोरेज के पास उपाध्याय ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाद व कीटनाशक दवाओं की दुकान करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12.20 बजे अविनाश दुकान पर बैठे थे।
तभी बिदरखा निवासी अजीत, रंजीत दुकान पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उनके हाथों में तमंचे थे। उन्होंने गाली-गलौज व मारपीट कर दी। विरोध करने पर गुल्लक में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए। शोरगुल मचाने पर कोल्ड स्टोरेज पर तैनात स्टाफ पहुंचा, तो वह भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि अविनाश उपाध्याय व आरोपियों के बीच चेक बाउंस होने वाले पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है। उन्होंने लूटपाट की घटना से इंकार किया। कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।