फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नहर में युवती ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे लोग

नहर में युवती ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे लोग

Sun, 29 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नहर में युवती ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे लोग
नहर,यहीं युवती ने लगाई है छलांग - फोटो : amar ujala
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर की एक युवती ने लोअर गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। मौके पर पुलिस को एक पत्र, कपडे़, चप्पल आदि मिला है। पत्र में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने नहर में युवती की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



रविवार की सुबह करीब 10 बजे थाना किशनी क्षेत्र में रायपुर पुल के समीप एक युवती के कपडे़, चप्पल आदि रखे देखकर कर ग्रामीण जमा हो गए। कपड़ों के पास एक कागज और बैग पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने जब पत्र को पढ़ा तो उसमें बीमारी के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पत्र पर युवती का नाम आरती निवासी गांव पहाड़पुर लिखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वहां जांच की तो पत्र और कपडे़ गायब थे। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों का कहना था कि नहर में किसी को कूदते तो नहीं देखा। पुलिस ने नहर में तलाश किया मगर काफी देर तलाश के बाद कुछ भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने घटना संदेहास्पद लग रही है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। गांव में चर्चा है कि वह घर से जेवर नकदी भी ले गई है।



वहीं पत्र में कई बार शव ढूंढे न मिलने का जिक्र, निर्वस्त्र होकर छलांग लगाना, परिवारीजनों से शादी की फिक्र छोड़ने समेत कई ऐसी बातें हैं। जो पुलिस व परिवारीजनों को गुमराह करने वाली नजर आ रहीं हैं। पुलिस भी नहर में छलांग लगाने की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed