फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   63 लाख के बकाए पर 45 आरसी काटी

63 लाख के बकाए पर 45 आरसी काटी

Wed, 16 May 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
63 लाख के बकाए पर 45 आरसी  काटी
मैनपुरी। बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बकाएदार निजी उपभोक्ता बिजली विभाग के निशाने पर हैं। शहरी क्षेत्र के 45 बड़े बकाएदार चिह्नित करके उनकी आरसी काटी गई है। वसूली के लिए आरसी डीएम कार्यालय भेजी जाएंगी। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदार चिह्नित करके उनकी आरसी काटनी शुरू की गई है। शहरी क्षेत्र के 45 बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर 63 रुपया बकाया चल रहा है। बड़े बकाएदारों में कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बकाएदार उपभोक्ताओं में घरेल और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन शामिल हैं। अधिशासी अभियंता ने सूची तैयार करके आरसी काटने के बाद अधीक्षण अभियंता को भेजी है। आरसी काटने के बाद वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेजी जाएगी। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 63 लाख से अधिक के 45 बकाएदार चिह्नित करके बिल वसूली के लिए आरसी काटी गई है। बकाया धनराशि की वसूली डीएम कार्यालय के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग की टीमों ने बुधवार को थाना कोतवाली के गांव केलनपुर, हरिहरपुर, गनेशपुर, नगरिया, थाना बरनाहल के सोंथरा, दलेल नगर, ऐमाहसन नगर, बमटापुर में चेकिंग की। बिजली चोरी करने पर थाना कोतवाली में सूरजपाल सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज कुमार, थाना बरनाहल में सुरेंद्र सिंह, रामदयाल के खिलाफ बिजली चोरी करने की रिपेार्ट कराई है। तीन लाख के बकाए पर आठ घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। बकाया बिजली बिल का 34 हजार रुपये का राजस्व उपभोक्ताओं से वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed