{"_id":"598c9c644f1c1bcd0f8b466a","slug":"171502387300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जा रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मारी सरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत जा रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मारी सरिया
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह शौच के लिए जा रही युवती को आरोपियों ने दबोच लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जिससे उसके कपडे़ भी फट गए।
विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के सिर पर सरिया से प्रहार कर घायल कर दिया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छेड़खानी व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती गुरुवार सुबह खेत पर जा रही थी। खेत से गुजरते समय गांव आलीपुर पट्टी निवासी सात लोगों ने उसे पकड़ लिया। मुंह बंद कर युवती को झाडियों में खींच ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपियों ने युवती के कपडे़ भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
युवती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने गुस्से में युवती के सिर पर सरिया से प्रहार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं इस मामले पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मारपीट व छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। वहीं परिवारीजनों का आरोप है कि उपचार के लिए करीब आधा घंटा तक युवती थाने के बाहर तड़पती रही मगर पुलिस ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।