फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घर में घुसकर युवती की गाेली मारकर हत्या

घर में घुसकर युवती की गाेली मारकर हत्या

Sat, 16 Mar 2019 10:50 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती की गाेली मारकर हत्या
हत्या - फोटो : demo pic
बेवर(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में युवक ने युवती की बेवफाई पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। हत्या की वजह दूसरे युवक से युवती की बढ़ती नजदीकियां बनीं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री बबीता (18) की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती का शव घर में जीने के पास पड़ा मिला। शनिवार सुबह शव देखकर परिवार में चीत्कार मच गई। जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


युवती के पिता ने गांव के ही गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने कहा है कि आरोपी गौरव के उसकी बेटी के साथ संबंध थे। कुछ दिनों से युवती गौरव से बातचीत बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की रिश्तेदार युवक से बातचीत होती थी। इसी बात पर गौरव ने घर में घुसकर बेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि मृतका के छोटे भाई शिवम को भी जान से मारने की धमकी दी है।


युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ऑनर किलिंग की भी चर्चा रही। हालांकि पिता ने जो दलील पुलिस को दी, पुलिस अधिकारी उस पर विश्वास कर रहे हैं। जांच टीम का कहना है कि आरोपी युवक से की गई पूछताछ से पिता के आरोपों को बल मिल रहा है। वहीं गांव के लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना था कि रात में जब गोली मारी गई तो कमरे में सो रहे भाई ने आवाज क्यों नहीं सुनी।

पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
-अजय शंकर राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed