फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मांट में वृद्ध को डंडों से पीटकर मार डाला

मांट में वृद्ध को डंडों से पीटकर मार डाला

Fri, 02 Nov 2018 06:20 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
मांट में वृद्ध को डंडों से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

पता बताने को घर से बुलाकर ले गए थे तीन लोग
हाथ और टांगों पर किए गए डंडे और सरिया से वार
अमर उजाला ब्यूरो
मांट(मथुरा)। बृहस्पतिवार की रात को करीब डेढ़ बजे केशोपुर गांव में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों और हत्या की वजह फिलहाल कोई नहीं जानता। पुलिस और घर के लोग बस इतना ही बता पा रहे हैं कि रात को तीन लोग वृद्ध को पड़ोसी गांव आयराखेड़ा का रास्ता बताने के लिए साथ ले गए थे। उसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता। वह खून से लथपथ हालत में रास्ते पर पड़े मिले थे। हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हुईं थीं। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। मरने से पहले वृद्ध ने पूरा घटनाक्रम अपने परिवारवालों को बताया था। परिजनों ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना मांट के गांव केशोपुर निवासी किशोरी लाल (65) पुत्र मनोहर लाल पेशे से किसान थे। गुरुवार की रात को वह अपने पुराने मकान में सो रहे थे। उसी दौरान तीन युवक वृद्ध को गांव आयराखेड़ा का रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले गए थे। घर से 50 मीटर की दूरी पर इन लोगों ने वृद्ध के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद आगे ले जाकर वृद्ध पर लाठी-डंडे और सरिया से प्रहार कर उन्हें मरणासन्न करके भाग गए। परिवारवालों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम किशोरी लाल ने जिला अस्पताल में उन लोगों को बताया था। जिला अस्पताल से आगरा के लिए ले जाते वक्त किशोरी लाल ने दम तोड़ दिया था। सुबह आठ बजे सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पूरी जानकारी जुटाई। मृतक के भाई ताराचंद ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। मृतक के बेटे प्रदीप भारद्वाज ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रंजिश में हुई हत्या, तथ्य खंगाल रही पुलिस
मांट। बेरहमी से की गई वृद्ध की हत्या रंजिश में हुई है। यह हम नहीं, बल्कि जांच कर रही मांट पुलिस का मानना है। हत्या के पीछे रंजिश तो साफ है, पर रंजिश किसको लेकर है, इस तथ्य को खंगालने में पुलिस जुट गई है। पुलिस तो यह मानकर चल रही है कि हत्यारोपी कोई बाहर का नहीं, बल्कि गांव का ही हो सकता है। फिलहाल मांट पुलिस हत्या की परतें खोलने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed