फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिवानी हत्याकांड में ऑनरकिलिंग की आशंका

शिवानी हत्याकांड में ऑनरकिलिंग की आशंका

Mon, 09 Jul 2018 05:52 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड में ऑनर किलिंग की आशंका
फिरोजाबाद से रिपोर्ट आने के बाद सकीट पुलिस ने शुरू की जांच
युवती के लापता होने के दिन ही गायब हुए युवक का नहीं लग रहा सुराग
युवक के परिजन युवती के घरवालों पर प्रेमप्रसंग के चलते हत्या करने का लगा रहे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। फिरोजाबाद में मृत हालत में मिली युवती शिवानी की हत्या ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रही है। युवती के लापता होने के दिन ही एक युवक का गायब होना इस तरह की हत्या किए जाने की आशंका जता रहा है। वहीं दूसरी तरफ लापता युवक के परिजन युवती के घर वालों पर ही युवक और युवती की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत युवक के घरवालों ने अपर पुलिस अधीक्षक से की है।


सकीट क्षेत्र की रहने वाली युवती की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिजन युवती की हत्या करने में दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। वही सोमवार को एएसपी से हुई शिकायत में मामला पूरी तरह से पलट गया है। पुलिस कार्यालय पर पहुंचे रिजोर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिस दिन युवती लापता हुई थी। उसी दिन उनका बेटा भी गायब हुआ था। ऐसे में लड़के वाले युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का शक जाहिर कर रहे है। वही फिरोजाबाद से आई रिपोर्ट के बाद सकीट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है। बता दे कि 25 जून को सकीट क्षेत्र की युवती का शव फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में बरामद हुआ था। युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed