फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रधान पुत्र ने सुनाई अपहरण की कहानी

प्रधान पुत्र ने सुनाई अपहरण की कहानी

Thu, 28 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र ने सुनाई अपहरण की कहानी
demo

विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। थाना किशनी क्षेत्र की ग्राम सभा सकरा की प्रधान के पुत्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद पुलिस को चार लोगों द्वारा अगवा करने की कहानी सुनाई है। वहीं, उसने किसी भी अपहरणकर्ता की पहचान की बात से भी इंकार किया है। उधर, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम को प्रधान पुत्र को घर लौटते समय अगवा कर लिया गया था। मंगलवार रात को वह बटेश्वर में मिला है।


सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे निवाजीलाल निवासी गांव केलेपुर थाना किशनी का पुत्र जितेंद्र उर्फ गुड्डू मैनपुरी से प्रधानों की बैठक कर घर लौट रहा था। तभी थाना एलाऊ क्षेत्र में प्रवेश करते ही एक स्कार्पियो ने पीछा करना शुरू कर दिया था। स्कार्पियो सवारों ने गाड़ी को ओवरटेक कर प्रधान पुत्र को अगवा कर लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी। वहीं कई संदिग्धों को उठाया गया। इसके बाद मंगलवार रात को बाह क्षेत्र में बटेश्वर के समीप जितेंद्र उर्फ गुड्डू पुलिस को मिल गया। बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधान पुत्र को अगवा करने के पीछे फिरौती मांगे जाने का मकसद भी हो सकता है। पुलिस का दबाव बढ़ता देख आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं जो भी लोग घटना में शामिल हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन





प्रधान पुत्र ने पुलिस को अगवा होने से सकुशल मिलने तक की कहानी बताई है। उसने बताया कि बटेश्वर के समीप चार बदमाशों ने उसके हाथ, पांव खोल दिए। उस पर तमंचा तान कर धमकाते रहे। वह किसी भी अपहरणकर्ता को नहीं पहचानता आदि जानकारी दी। वहीं पुलिस भी वारदात को फिरौती के लिए अपहरण की बात को मान कर कार्रवाई कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को भी अपहरण की कहानी भी संदिग्ध मान रही है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने सभी तथ्यों की गहराई से जांच करने के बाद ही किसी भी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed