फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एडीजी के रिश्तेदार के घर 40 लाख की चोरी

एडीजी के रिश्तेदार के घर 40 लाख की चोरी

Mon, 31 Jul 2017 09:04 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
एडीजी के रिश्तेदार के घर 40 लाख की चोरी
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। एडीजी डायल-100 अनिल अग्रवाल के रिश्तेदार और कस्बा के प्रमुख फर्नीचर व्यवसायी रवि गर्ग भांग वाले के घर से 28 जुलाई की रात लगभग 40 लाख की चोरी हो गई। वे परिवार के साथ उज्जैन तीर्थयात्रा पर गए थे। परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन पर जानकारी दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन की है। परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि गर्ग भांग वाले अपने पैतृक आवास हवेली हाफजान गली में रहते हैं। विगत 26 जुलाई को वे परिवार के साथ उज्जैन में धार्मिक यात्रा पर गए थे। इस बीच 28 जुलाई की रात चोरों ने हवेली के मुख्यद्वार पौरी, बरामदा, सीढ़ी, कमरे और फिर अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 15 लाख की नगदी, सोने के 40 तोला के बिस्किट, हार, नैकलेस, अंगूठियां, चूड़ियां, चेन, लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण, चाबियों के गुच्छे और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


हवेली के दूसरे हिस्से में रह रहे व्यवसायी के परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हो सकी। गेटों को खुला देख उन्होंने सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना पर व्यवसायी भी रविवार को घर लौट आए। चोरी गए सामान की जानकारी होने पर व्यवसायी दंपति गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह परिवारीजनों ने उन्हें संभाला। सोमवार को उन्होंने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी और लखनऊ में अपने रिश्तेदार एडीजी अनिल अग्रवाल को भी जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed