फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हत्या कर विवाहिता का शव फंदे पर लटकाया

हत्या कर विवाहिता का शव फंदे पर लटकाया

Wed, 11 Apr 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर विवाहिता का शव फंदे पर लटकाया
फांसी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। गांव धारऊ में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव फंदे पर लटकता मिला जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से दहेज न मिलने की वजह से हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी अजब सिंह ने 18 अप्रैल 2017 को पुत्री मधु की शादी गांव धारऊ निवासी राजीव के साथ की थी। मंगलवार की रात विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजनों के मुताबिक मधू ने आत्महत्या की है। वहीं, जानकारी होने के बाद मृतका के परिजन थाना कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों पुत्री के साथ दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते थे। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पति व अन्य ससुरालीजनों ने हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। थाना पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति राजीव, ससुर मुन्नालाल, सास मुन्नी देवी, रंजीत जेठ और मौसिया सास वीरवती निवासी गांव जसरऊ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed