फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आशा हास्पीटल में 11 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई

आशा हास्पीटल में 11 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई

Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आशा हास्पीटल में 11 घंटे चली आयकर विभाग की  कार्रवाई

विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित आशा हास्पीटल पर गुरुवार को आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। शुरुआती जांच में करीब 30 लाख की अघोषित आय सामने आई है। टीम को पूछताछ में संचालक संतोष जनक जवाब नहीं दे सके हैं। टीम ने कई दस्तावेज सील कर आय से संबंधित ब्यौरा जुटाया है। संचालक को जवाब देने के लिए नोटिस जारी दिया गया है।

संयुक्त आयकर आयुक्त फर्रुखाबाद रेंज एके मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को आयकर विभाग की टीम कचहरी रोड स्थित आशा हास्पीटल पहुंची। दोपहर 12 बजे पहुंची टीम ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। हास्पीटल में इलाज कराने आए रोगियों का उपचार करने की अनुमति दे दी। हास्पीटल प्रबंधक एमएल गुप्ता को साथ लेकर आय के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


रात 11 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों ने आय के संबंध में अभिलेखों के आधार पर संचालक से पूछताछ की। अधिकारियों ने कई दस्तावेज सील करने के साथ ही आय के संबंध में ब्यौरा जुटाया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो 11 घंटे तक चली कार्रवाई में 30 लाख से अधिक अघोषित आय पाई गई है। अस्पताल प्रबंधक आय के संबंध में टीम को संतोषजनक जबाब नहीं दे सके। संचालक को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आयकर अधिकारी मैनपुरी अनिल कुमार पटेल, बीके केसरवानी, अतुल चतुर्वेदी, आयकर निरीक्षक रंजन सैनी, हर्षवर्द्धन, धर्मेंद्र सिंह, लव मानवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed