फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोटो- 20-58-41

फोटो- 20-58-41

Wed, 11 Apr 2018 09:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 20-58-41
फोटो-
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर बाप-बेटे ने गोली मारकर की सगे भाइयों की हत्या
खेत में गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्रों ने चलाईं गोलियां
गोली लगने से दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)।
गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे जमुनापार के पानीगांव में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतकों के बड़े भाई और भतीजा भी गोली लगने से घायल हो गया। जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या का आरोप ताऊ और उनके लड़कों पर लगा है। आरोपी ताऊ और उसके एक बेटे के पैर में गोली भी लगी है। खेत में गाय घुसने को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्रों ने गोलियां बरसाईं थीं। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
गांव पानीगांव निवासी मोहन का अपने ताऊ खेत के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार को पानीगांव निवासी मोहन पुत्र रमेश, उसकी पत्नी उमा और बेटा दिनेश गांव के निकट खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान मोहन के खेत में गाय घुस गई। इस पर मोहन ने अपने बेटे दिनेश को भला बुरा कहते हुए गाय निकालने को कहा। मोहन ने कहा तो अपने बेटे दिनेश को था लेकिन पड़ोस के खेत में काम कर रहे चचेरे भाई मांगे ने समझा कि मोहन उन्हें गाली दे रहा है। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान मांगे ने तमंचा निकाल लिया और मोहन और उसके बेटे दिनेश को धमकाना शुरू कर दिया। मांगे ने शिवदव उर्फ शिब्बो, मनमोहन, राधाचरण और पिता गिरधारी सहित अन्य लोगों को खेत पर बुला लिया। झगड़े की आशंका पर मोहन ने भी अपने भाई राजवीर, कन्हैया को खेत पर बुला लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी उमा ने बताया कि जब सभी लोग खेत पर आ रहे थे, तभी कुएं के पास घात लगाकर बैठे मांगे, शिब्बो व उसके परिवारीजनों ने मोहन और उनके भाइयों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर तमंचों से सटाकर राजवीर (28) पुत्र रमेश और कन्हैया (26) पुत्र रमेश की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने आए बड़े भाई मोहन और भतीजे दिनेश पर हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीओ सदर राकेश कुमार सहित वृंदावन, मांट, जमुनापार सहित आसपास के थानों की पुलिस पानीगांव पहुंच गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिता पुत्र व अन्य आरोपियों के घर दबिश दी। इस मामले में मोहन ने हिस्ट्रीशीटर मांगे, शिब्बो, गिरधारी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 बीघा जमीन को लेकर संघर्ष
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 40 बीघा खेत को लेकर शिब्बो और रमेश का पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों सगे भाईं हैं। दो साल पहले भी खेत के बंटवारे को लेकर दोनों परिवार में संघर्ष हो चुका है। पुलिस की माने तो शिब्बो हिस्ट्रीशीटर हैं। सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि शिब्बो और उसके बेटे मनमोहन ने पैरों में गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची है।




ग्रामीण बोले पुलिस की ढ़िलाई से हुई हैं दोनों हत्याएं
वृंदावन। गांव पानीगांव निवासी गिरधारी के पुत्र शिवदत्त उर्फ शिब्बो और शिब्बो का पुत्र मांगे दोनों थाना जमुनापार के हिस्ट्रीशीटर हैं। इन लोगों पर 10 से अधिक आपराधिक के स दर्ज हैं। आए दिन शिवदत्त राजवीर और कन्हैंया को धमकाते थे। पुलिस से भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस लापरवाही के चलते राजवीर और कन्हैया की हिस्ट्रीशीटर पिता पुत्र ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed