फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अजीतगंज

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अजीतगंज

Sat, 18 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अजीतगंज
फायरिंग
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज के लोग शनिवार की भोर गोलियां की तड़तड़ाहट से सहम गए। इस गांव में लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने एक घर घुसने की कोशिश की थी। पर, जगार होने के बाद बदमाशों को भागना पड़ा। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग की।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी देवेंद्र शाक्य के यहां शनिवार की भोर करीब चार बजे पांच बदमाशों ने घर में घुसने की कोशिश की। इस बीच आहट पाकर घर में जगार हो गई। बदमाशों घर में घुसता देख परिवारीजन शोर मचाने लगे। इस पर पूरा गांव जाग गया। ग्रामीण घरों से बाहर आए तो बदमाशों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। हालांकि ग्रामीणों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया। बदमाश लगातार ग्रामीणों पर फायर करते रहे। वहीं बंबा के समीप खड़ी पिकअप में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार 100 नंबर पर डायल किया लेकिन काल नहीं लगी। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


थाना एलाऊ क्षेत्र में पिकअप सवार बदमाशों का आतंक है। बदमाश घर के बाहर बंधे पशु खोल ले जाते हैं तो कभी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। बीते दिनों नगला बलू और गांव मधुपुरी में शटर तोड़कर दुकान में चोरी की कोशिश की गई थी। पशुओं को चोरी का भी प्रयास किया जा चुका है। इन घटनाओं से सहमे ग्रामीणों ने थाना पुलिस ने गश्त बढाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed