फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कृष्णानगर डाकघर के 5000 खातों का सत्यापन होगा

कृष्णानगर डाकघर के 5000 खातों का सत्यापन होगा

Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर डाकघर के 5000 खातों का  सत्यापन होगा
मथुरा। कृष्णानगर उपडाकघर के क्लर्क की ओर से किए गए एक करोड़ के घपले की जांच में अब सभी 5000 खातों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए जांच टीम ने खाताधारकों को पासबुक के साथ बुलाया है।
विज्ञापन



वृंदावन निवासी सचिन अग्रवाल गत वर्ष कृष्णानगर स्थित उपडाकघर में क्लर्क थे। सचिन ने जुलाई 2016 में डाकघर के एकाउंट से एक करोड़ की राशि का गबन कर अपने व परिचितोें के खातों में गबन की रकम ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन



जुलाई के अंतिम सप्ताह में खुलासे पर प्रवर डाक अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। विभागीय जांच भी चल रही है। जांच अधिकारियों ने सभी पांच हजार खातों का सत्यापन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाक अधिकारियों का मानना है कि सचिन अग्रवाल ने कुछ और परिचितों के खातों में गबन की राशि ट्रांसफर की है। उपडाकघर कृष्णानगर में वर्तमान में पांच हजार से अधिक बचत खाते हैं।



प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि गबन के बाद कृष्णानगर उपडाकघर के हर खाते का सत्यापन कराया जा रहा है। सभी खाताधारकों को 21 जून तक कृष्णानगर उपडाकघर में अपनी पासबुक अपडेट कराने को कहा गया है। उमराव सिंह ने बताया कि गबन के मामले में विभागीय जांच चल रही है। बाद में किसी खाताधारक की बात नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed