फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंखें खुलीं तो खुद को अस्पताल में पाया

आंखें खुलीं तो खुद को अस्पताल में पाया

Wed, 13 Jun 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
आंखें खुलीं तो खुद को अस्पताल में  पाया
मैनपुरी। जयपुर से फर्रुखाबाद और कन्नौज के लिए चले लोग सुबह के समय सो रहे थे। जोरदार झटका लगा तो उनकी आंख खुली। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उन्हें अस्पताल पहुंचा दिए गया था। जयपुर में रहकर मजदूरी और नौकरी करने वाले अधिकतर लोग मंगलवार की रात जयपुर से बस से ईद से पहले फर्रुखाबाद और कन्नौज जाने के लिए रात 10 बजे चले थे। बस में करीब 90 से 100 यात्री सवार थे। बस जब कीरतपुर के पास पहुंची तो अधिकतर यात्री सो रहे थे। सुबह मौसम में ठंडक होने की वजह से चालक को झपकी लग गई। इससे बस पलट गई। वहीं, जोरदार झटका के चलते कई यात्री घायल हो गए। जब तक वे कुछ समझ पाते वे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिए गए थे।
विज्ञापन


अधिकतर को ये तक पता नहीं था कि क्या हुआ है। हादसे में घायल आदिल, रिजवान, हरीकिशन, सुनीता, रचना मिश्रा, रघुराज सिंह अस्पताल में एक दूसरे से दुर्घटना की जानकारी करने में लगे रहे। घायलों की मानें तो उनको अस्पताल आकर ही पता चला कि बस पलट गई है। आदिल और रिजवान का कहना था कि वह ईद मनाने के लिए जयपुर से घर जा रहे थे। सोते समय पता ही नहीं चला आखिर हुआ क्या। उपचार कराने के बाद घायलों ने अपने परिजनों को फोन करके जानकारी देना शुरू किया। हरीकिशन का कहना था पता नहीं क्या और कैसे हुआ जो घर की जगह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed