{"_id":"5af1a9504f1c1b3c0a8b8ad3","slug":"101525786960-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जब्त वाहनों के पुर्जे बदलने के मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में जब्त वाहनों के पुर्जे बदलने के मामले में जांच के आदेश
Updated Tue, 08 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। थाने के खंडहर में जब्त वाहनों के पुर्जे बदलने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच में दोषी पाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। थाना किशनी में कुछ दिन पूर्व परिसर में बने खंडहर में एक पुलिसकर्मी थाने में तैनात मुंशी की मौजूदगी में वाहनों के पुर्जे की अदला बदली कर रहा था।
एक स्थानीय मिस्त्री वहां इस कार्य को कर रहा था। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह करतूस कैमरे में कैद कर ली थी। वहीं जानकारी लेने पर मुंशी ने भी गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर मामले को तूल दे दिया था। मुंशी के अनुसार थाना परिसर इतना बड़ा है कि आखिर वह कहां तक सुरक्षा करे।अमर उजाला में मंगलवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह को पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।