फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,police,bikru

कासगंज में बिकरू- सिपाही हत्याकांड एवं पुलिस टीम पर हमले के दो फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime,police,bikru
कासगंज में बिकरू: सिपाही हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपी मोहर सिंह व मानपाल। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सिढ़पुरा के नगला धीमर में शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी मोती सिंह के दो भाई मौहर सिंह एवं मानपाल फरार चल रहे थे। इनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान स्यौंड़ी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बीती 9 फरवरी को सिढ़पुरा थानाक्षेत्र में कालीनदी की कटरी में शराब माफिया मोती सिंह ने अपने भाईयों व अन्य लोगों के साथ उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं आरक्षी देवेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षी देवेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मोती सिंह और उसका भाई मारे गए थे जबकि उसके दो और भाई मौहर सिंह और मानपाल फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

उनके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहीं थीं। तभी सूचना पर पुलिस ने स्यौंड़ी के जंगल में मौहर सिंह और मानपाल की घेराबंदी की। पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे व फायर हुए तीन खोखे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए 25-25 हजार के दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करके सराहनीय कार्य किया है। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed