फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,eve teasing,crime capital mainpuri,rape crime news

आरोपी के भय से रिश्तेदार के घर में शरण लिए है पीड़िता

Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime news,eve teasing,crime capital mainpuri,rape crime news
मैनपुरी। युवती की अश्लील फोटो खींचने के बाद उसे ब्लैकमेल कर वीडियो बनाया गया। पीड़िता के विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दी गई। मामला दर्ज होने के बाद अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। दहशत के चलते पीड़िता रात को रिश्तेदार के घर में सो रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

औरैया की रहने वाली एक युवती कुछ माह पूर्व बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव रिश्तेदार बहन के यहां रहने के लिए आई थी। इस दौरान बहन के जेठ ने एक दिन उसकी नहाते समय फोटो खींच ली। आरोप है कि इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर कुछ अश्लील वीडियो भी बनवाए। आरोपी युवती से अब शादी करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दीं। इस मामले में छह सितंबर को पीड़िता ने आरोपी रंजीत, रिश्तेदार बहन आरती, बहनोई विनोद कुमार, शेखर, अजय और गोलू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आरोपी आए दिन धमकियां दे रहे हैं। डर की वजह से उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। आरोपी उसके साथ कोई वारदात न कर दे। इसलिए वह रात को एक रिश्तेदार के घर पर जाकर सोती है।
आरोपी युवती से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।
सुरेश चंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बरनाहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed