{"_id":"5faed1a28ebc3e9bea14f483","slug":"crime-mainpuri-news-agr4679559154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के साथ लिपिक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के साथ लिपिक ने की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेटी को पढ़ाने के लिए घर आई शिक्षिका के साथ लिपिक ने छेड़खानी की। दो नवंबर को हुई घटना के बाद पीड़िता शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। शुक्रवार को शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी उमेश कुमार यादव मैनपुरी में सेल टैक्स विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है। दो नवंबर को उसकी पुत्री को पढ़ाने के लिए शिक्षिका घर आई थी। उस समय उमेश भी वहीं पर बैठा था। आरोप है कि इस बीच बच्ची किताब लेने के लिए कमरे में चली गई। तभी आरोपी ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार घर पहुंचने के बाद वह बेहद डर गई थी। लेकिन शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है।
- शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। - विजय गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली।