{"_id":"5f888a2c8ebc3e9bce613fca","slug":"crime-mainpuri-news-agr463853061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित तीन वाहन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित तीन वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना एलाऊ पुलिस ने बुधवार की रात जागीर चौराहा के पास वाहन तीन वाहन चोर पकड़े। उनके कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस व चोरी का टेंपो बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा को सूचना मिली कि जागीर चौराहा के पास कुछ संदिग्ध लोग एक टेंपो के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एसआई सतेंद्र को टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसआई ने बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी। टेंपो को आता देख जब पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को मोड़ कर भागना शुरू कर दिया। एसआई टीम के साथ टेंपो में सवार लोगों का पीछा करने लगे।
कुछ दूरी पर टेंपो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से तीन तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उनके पास बरामद टेंपो भी चोरी का था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम गौरव पुत्र बदन सिंह निवासी गांव फर्दपुर बिछवां, मुस्तकीम पुत्र रियासुद्दीन गांव एलाऊ और विवेक पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव जगतपुर एलाऊ बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि मंगलवार की रात सुगांव पुल के पास से तमंचा दिखाकर टेंपो चोरी किया था।