{"_id":"5f736d138ebc3e9bb744ba3c","slug":"crime-mainpuri-news-agr461492851","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक बीघा जमीन के लिए कर दिया रिश्तों का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक बीघा जमीन के लिए कर दिया रिश्तों का कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव मनौना में रिश्तों के कत्ल की वजह सिर्फ एक बीघा जमीन बनी। दोनों भाइयों के बीच इस लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य भी एक-दूसरे से रंजिश मानते थे। इसी के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी।
कप्तान सिंह और निरोत्तम सिंह यादव के बीच करीब पांच वर्ष पूर्व जमीन का बंटवारा हुआ था। गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक बीघा जमीन के टुकड़े पर दोनों अपना-अपना स्वामित्व बताते थे। इसी को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूर्व में कई बार जमीन के इस टुकड़े को लेकर दोनों भाइयों और उनके परिवारों के बीच विवाद हो चुका है।
इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद भी जमीन पर काबिज होने को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमरीश कुछ दिन पहले चाचा कप्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
खेत में बने मकान में रह रहे थे दंपती
कप्तान सिंह के पास गांव में हिस्से की करीब 30 बीघा जमीन थी। वह पत्नी ऊषा के साथ खेत पर बने मकान में रह रहे थे। उनके दो बेटे सौरभ व सिंटे गांव में बने मकान में रहते हैं। घटना वाली रात भी कप्तान रोजाना की तरह घर के बाहर सो रहे थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर फैले खून व अन्य चीजों के नमूने लिए हैं।