{"_id":"5f6cd7b28ebc3e6b19466405","slug":"crime-mainpuri-news-agr46075289","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर चढ़े कर्ज से खुली अपहरण के पर्दाफाश की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर चढ़े कर्ज से खुली अपहरण के पर्दाफाश की राह
विज्ञापन
मैनपुरी। अपने अपहरण को सच्चा दिखाने के लिए बरनाहल के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी सुलेमान ने कार चालक इमरान को अपने सिर में चोट पहुंचाने तक के लिए तैयार कर लिया था। उसने बदमाशों का आना दिखाने के लिए कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस के आगे लेकिन सारी चालाकी धरी रह गई। इमरान के सच कुबूल करते ही सुलेमान के नाटक का पर्दाफाश हो गया।
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इमरान ने कार के शीशे तोड़ने और अपने को चोटिल करने के बाद राह से गुजरते किसी व्यक्ति का फोन लेकर व्यापारी के भाई सद्दाम को फोन किया। उसने बताया कि बदमाश उसका फोन भी छीन ले गए। चूंकि व्यापारी का भाई सद्दाम भी योजना में शामिल था। उसने अपहरण झूठा मुकदमा दर्ज कराया।
इस ड्रामे में दोस्त जाहिद व्यापारी का पूरा साथ दे रहा था। पुलिस को व्यापारी सुलेमान के लाखों के कर्ज में डूबे होने से अपहरण पर संदेह हुआ। प्रेमिका की जानकारी मिलने पर विवेचक का शक और गहरा हुआ। पूछताछ में सुलेमान का कार चालक इमरान जल्दी ही टूट गया। फिर पुलिस ने सुलेमान और उसके मददगारों को गिरफ्तार करने में देर न की।
विज्ञापन
आगरा से ले जाकर भिवाड़ी में रखा था प्रेमिका को
सुलेमान ने पुलिस को बताया कि युवती से करीब आठ वर्ष से प्यार करता था। तय होने के बाद भी उनकी शादी न हो सकी। बाद में प्रेमिका की शादी किसी और से हो गई। फिर भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।16 सितंबर को आगरा में रहने वाली प्रेमिका का फोन आया। उसने कहा कि पति ने उसे पीटा है। अब वह उसके (सुलेमान) साथ रहना चाहती है। वह 16 सितंबर को ही आगरा गया। वहां से प्रेमिका को साथ लेकर भिवाड़ी चला गया।
भिवाड़ी में उसके रहने का इंतजाम करके गांव लौट आया कि किसी को शक न हो कि वह प्रेमिका के साथ ही लापता है। इसलिए 20 सितंबर तक गांव में ही सामान्य तरीके से रहा। फिर भाई के साथ बनाई गई योजना के तहत उसने 21 सितंबर को अपहरण का नाटक रचा और टैक्सी से भिवाड़ी चला गया। तब से वहीं था। वहां से वह नेपाल जाने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।