{"_id":"5f21b1878ebc3e63df421b5f","slug":"crime-mainpuri-news-agr452638824","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन
29एमएनपी-41-कुर्रा थाने में पुलिस हिरासत में पुलिस में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। थाना कुर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो बदमाशों को दो तमंचा व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो साथी भाग निकले। बुधवार को पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजा।
थाना कुर्रा प्रभारी रमाकर सिंह मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि विलंदा पुल के पास दो बाइकों पर चार बदमाश देखे गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने नगला वीरे जाने वाले मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की। कुर्रा की ओर से दो बाइकें आता देख पुलिस ने जब टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। इस बीच एक बाइक फिसल गई। पुलिस जब पास पहुंची तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दो भाग गए। पूछताछ में अपना नाम रिंकू उर्फ सुमित निवासी नगला सुखी थाना कुर्रा और राकेश गांव बरुआ बताया। दोनों ने भागे हुए साथियों के नाम छोटे निवासी नगरिया थाना कुर्रा और सौरभ राजपुरा कुर्रा बताया। जांच के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। बाइक से फर्जी आरसी भी बरामद हुई। बुधवार को पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजा।
हिस्ट्रीशीटर है रिंकू उर्फ सुमित
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया रिंकू उर्फ सुमित बेहद शातिर अपराधी है। थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। चोरी, लूट, जानलेवा हमला सहित करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस भागे हुए साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।