{"_id":"5ee4cb0c8ebc3e42d56e774f","slug":"crime-mainpuri-news-agr4459155185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद निवासी दंपती से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद निवासी दंपती से दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन
13एमएनपी-24-घिरोर थाने में लूट की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। सिरसागंज से एक स्थान पर प्रसाद चढ़ाने आ रहे दंपती के साथ दिनदहाड़े तमंचा के बल पर लूटपाट की गई। बाइक सवार तीन बदमाश नकदी, जेवर और मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना पर सीओ कुरावली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला भजोरी निवासी रामवीर सिंह शनिवार की सुबह पत्नी रामबेटी के साथ बाइक से करहल थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आ रहे थे। बाइक जब सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर जवापुर पुल के पास पहुंची। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कंधे पर हाथ मारा। अचानक हुए हमले के बाद रामवीर सिंह ने जैसे ही बाइक को रोका, तभी बाइक सवार एक बदमाश ने दंपती पर तमंचा तान दिया।
बदमाश रामवीर की जेब में रखी करीब पांच हजार की नकदी, मोबाइल और रामबेटी का मंगलसूत्र और कुंडल लूट ले गए। दंपती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सीओ डीपी गौड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस ने रामवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
लूट की वारदात के बाद लुटेरों को पकड़ने की जगह दन्नाहार और घिरोर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घिरोर पुलिस वारदात का क्षेत्र दन्नाहार थाने में बता रही थी जबकि दन्नाहार पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। दोनों थानों के फोर्स के बीच काफी देर तक सीमा विवाद चला। खुद सीओ ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। बाद में लूट की रिपोर्ट घिरोर थाने में सीओ के आदेश पर दर्ज हुई।
पुलिस ने नहीं दिया साथ
लूट की वारदात के बाद रामवीर ने करीब पचास मीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पीड़ित के अनुसार वारदात स्थल से कुछ दूरी पर पुलिसकर्मी गाड़ी के साथ मौजूद थे। उसने पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा नहीं किया। पुलिसकर्मी इस फोन पर इधर से उधर सूचना देते रहे। पीड़ित के अनुसार अगर वहां मौजूद पुलिसकर्मी मदद करते तो लुटेरे पकड़े जाते।
पीड़ित की तहरीर पर घिरोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीमा विवाद जैसा कुछ नहीं था। जल्द ही पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करेगी।
डीपी गौड़, सीओ।