{"_id":"5e88b9bf8ebc3e6fe9099741","slug":"crime-mainpuri-news-agr4366030173","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी पिस्टल के साथ पकड़ा असम राइफल का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी पिस्टल के साथ पकड़ा असम राइफल का जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान असम राइफल्स के एक जवान को 9एमएम की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेजा।
थाना पुलिस शुक्रवार की रात समान बंबा के पास गश्त कर रही थी। तभी ड्यूटी पर तैनात एसआई जैकब फर्नांडीज ने एक बिना नंबर की बाइक को आता देखा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 9एमएम की पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल पर ऑनली आर्मी लिखा हुआ था। युवक ने बताया कि उसका नाम राजेश कुमार उर्फ राजीव निवासी गांव गुलाबपुर है। वह सेना की 21 असम राइफल्स में राइफलमैन के पद पर तैनात है। प्रभारी निरीक्षक ने जवान को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को जेल भेजा।
यूनिट के सीओ को दी जानकारी
प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि उनके द्वारा असम राइफल का जवान पिस्टल के साथ पकड़े जाने की जानकारी यूनिट के सीओ को फोन पर दी गई है। इस पर कमांडिंग अफसर ने बताया कि राजेश असम राइफल्स में ही तैनात है। कहा कि बरामद पिस्टल कहीं सेना से चोरी की गई तो नहीं है। इसकी जानकारी कर लें। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पिस्टल सेना की नहीं है बल्कि मुंगेर की असलहा फैक्ट्री में बनी लग रही है।