{"_id":"5e88b9c58ebc3e77505a4bcd","slug":"crime-mainpuri-news-agr4365912185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर में भीख मांगता मिला मैनपुरी का किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर में भीख मांगता मिला मैनपुरी का किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल निवासी एक किशोर को भीख मांगते राजस्थान के सीकर में पुलिस ने पकड़ा। सीकर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर सीकर पुलिस किशोर को लेकर शुक्रवार को मैनपुरी पहुंची। बाल कल्याण समिति मैनपुरी की सूचना पर पहुंचे किशोर के माता पिता ने उसको अपनी सुपुर्दगी में लेने से मना कर दिया। बाल कल्याण समिति ने किशोर को बाल सुधार गृह फिरोजाबाद भेजा है।
मोहल्ला भरतवाल निवासी किशोर को सीकर में पुलिस ने भीख मांगते पकड़ा। किशोर से की गई पूछाताछ के बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति सीकर को सूचना दी। सीकर समिति की सूचना पर बाल कल्याण समिति मैनपुरी के सदस्य आराधना गुप्ता, रामप्रताप सिंह चौहान ने किशोर के बारे में जानकारी जुटाने के बाद बाल समिति सीकर को सूचना भेजी। सीकर पुलिस के एएसआई द्वारिका प्रसाद, सुमेर सिंह, कसावर मल, दिनेश कुमार शुक्रवार को अपने साथ किशोर को लेकर मैनपुरी पहुंचे। समिति की सूचना पर किशोर के माता पिता भी समिति कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने किशोर को सुपुर्दगी में लेने से मना कर दिया। उन्होंने किशोर का आचरण सही नहीं होने की बात कहकर तीन साल पहले ही उससे संबंध विच्छेद कर लेने के प्रमाण भी समिति के सदस्यों को दिखाए। माता-पिता के जवाब के बाद समिति ने किशोर को पुलिस अभिरक्षा में राजकीय बाल सुधार गृह फिरोजाबाद भेज दिया।
रिवाल्वर चोरी का है आरोपी
किशोर पर इटावा जिले में रिवाल्वर चेारी करने का आरोप है। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ इटावा के थाना कोतवाली में रिवाल्वर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से इटावा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। किशोर द्वारा दी गई जानकारी के बाद बाल कल्याण समिति ने इटावा पुलिस को सूचना दे दी है।