फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पुलिसकर्मियों ने बचाई महिला की जान

Sat, 14 Mar 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में घर से नाराज होकर आई एक महिला ने जान देने के लिए नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां टहल रहे चौकी इंचार्ज व सिपाही ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। महिला को पुलिसकर्मियों ने सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के भांवत नहर पुल पर शनिवार सुबह सात बजे चौकी इंचार्ज भांवत अजय प्रताप सिपाही अशोक कुमार के साथ टहल रहे थे। तभी एक महिला नहर पुल की रेलिंग के पास दिखाई दी। संदिग्ध गतिविधि को देख जब चौकी इंचार्ज ने आवाज लगाई तो महिला ने अनसुनी करते हुए नहर में छलांग लगा दी। महिला को आंखों के सामने नहर में कूदता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। चौकी इंचार्ज अजय प्रताप, सिपाही अशोक, चेतन व कुल्दीप भी नहर में कूद गए। नहर में डूब रही महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया और सकुशल बाहर निकाल कर ले आए। महिला को नहर से निकालने के बाद चौकी पर बैठाया गया। जब वह बोलने की हालत में आई तब बताया कि वह घर से नाराज होकर जान देने के लिए आई थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी, इसके कुछ देर बाद पुत्र कन्हैया वहां आया। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद महिला को सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम संतोषी पाल है और वह शहर कोतवाली क्षेत्र के राधारमण रोड हंस नगर की रहने वाली हैं। पति बीएसएफ में तैनात हैं। घर पर बहू से अनबन रहती है। शनिवार की सुबह भी कहासुनी हुई जिसके बाद वह जान देने के लिए भांवत नहर पुल पर आ गईं। वह आए दिन के क्लेश से तंग आ चुकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पुलिस की सराहना
नहर में छलांग लगाने वाली महिला की जान बचाने वाले चौकी इंचार्ज व साथी पुलिसकर्मियों के इस कार्य की लोगों ने जमकर सराहना की। यह भी मांग कर रहे हैं कि एसपी को जान जोखिम में डालने वाले इन कर्मियों को सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed