{"_id":"5d4dc00c8ebc3e6cfc5d8d5f","slug":"crime-mainpuri-news-agr400324192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने उठाए सब्जी विक्रेता, बना तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने उठाए सब्जी विक्रेता, बना तनाव का माहौल
विज्ञापन
करहल में व्यापारी को पुलिस द्वारा उठाने पर जमा भीड़ व मौजूद पुलिस।
- फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। सब्जी मंडी से शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रधान का नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ सब्जी बेचने वाले युवकों को उठा ले गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान ने मारपीट की, वहीं पुलिस अब परेशान कर रही है। सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनता देख सीओ मौके पर पहुंच गए। निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर सीओ ने स्थिति को संभाला।
थाना क्षेत्र के गांव नगला आनंद निवासी प्रधान राजेश कुमार स्टांप विक्रेता है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह घर जाते समय मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बाइक पर टंगा उनका बैग कोई ले गया। जब वह घर पहुंचे तो बैग न पाकर वह उल्टे पैर ही मंडी लौट गए। वहां सब्जी खरीदे जाने वाले स्थान पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों के साथ मारपीट भी की गई। स्टांप विक्रेता ने पुलिस को सूचना दी।
बताया कि बैग में पांच लाख के स्टांप और एक लाख की नकदी रखी हुई थी। पुलिस इस मामले में तीन दुकानदार व कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मारपीट और पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस की मनमानी कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया। सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनता देख सीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना है कि जांच के नाम पर पुलिस बेगुनाह लोगों को सता रही है। बैग कहां से चोरी हुआ और किसने चोरी किया, इसकी जांच पुलिस करेगी। जांच के नाम पर निर्दोष लोगों का न फंसाया जाए। सीओ ने व्यापारियों को सही कार्रवाई का भरोसा दिलाने के साथ ही स्थिति को संभाला।