{"_id":"5f1875a38ebc3e63cc58cae9","slug":"crime-kasganj-news-agr4515891141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को गलत इंजेक्शन लगाकर जान लेने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ मंगलवार की देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
अमांपुर रोड स्थित नर्सिंग होम में 20 जुलाई की रात को आरोपी शांतनु चौधरी और प्रमोद सोलंकी ने एक निजी अस्पताल में भर्ती हथौड़ावन निवासी विजेंद्र सिंह को इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। तभी चिकित्सालय के कर्मी ने शक होने पर उनका विरोध किया था। लोगों के संज्ञान में आने पर चिकित्सक बनकर पहुंचे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- मरीज की जान लेने की कोशिश के मामले में पुलिस की तहकीकात अभी चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है। - सुशील घुले, एसपी।